Madhubani News: सीएनजी टेंपो से 225 लीटर अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

झंझारपुर में जब्त सीएनजी टेंपो और बरामद अवैध शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम।
झंझारपुर उत्पाद थाना की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सीएनजी टेंपो से करीब 225 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है. इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

झंझारपुर उत्पाद थाना की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सीएनजी टेंपो से करीब 225 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है. इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद थाना झंझारपुर के निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गश्ती पर थी। इसी दौरान अंधरामठ ग्रामीण सड़क पर एक संदिग्ध सीएनजी टेंपो को रोका गया. तलाशी के दौरान टेंपो में रखे झोले और प्लास्टिक की बोरियों से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 225 लीटर बताई गई है.
वाहन बिना नंबर, जांच में जुटा विभाग
मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. नासिर और मो. असगर के रूप में हुई है. दोनों झंझारपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. पूछताछ में दोनों से शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त सीएनजी टेंपो पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था. साथ ही, वाहन के चेसिस और इंजन नंबर भी स्पष्ट नहीं पाए गए, जिससे वाहन की वैधता पर भी संदेह जताया जा रहा है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है.
इस संबंध में उत्पाद थाना झंझारपुर में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को इलाके में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




