कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, किसानों के शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्रेशन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network

बैठक करते डीएम

मधुबनी में जिला कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की वर्चुअल समीक्षा बैठक हुई. बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों, किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और उर्वरक कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Madhubani News: जिला कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई. सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

खरीफ सीजन की तैयारियों की हुई समीक्षा

बैठक में फार्मर रजिस्ट्री अभियान, वर्षापात की स्थिति, खरीफ 2026 के तहत धान की नर्सरी और रोपनी की प्रगति, उर्वरकों के भंडारण एवं उपलब्धता, बीज वितरण, कृषि इनपुट अनुदान, सहयोग शिविर, मिट्टी जांच प्रयोगशाला और आत्मा योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई. साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, समेकित मत्स्य विकास योजना, तालाब विकास, मत्स्य बीज उत्पादन और मत्स्य विपणन कार्यक्रमों की भी प्रगति पर चर्चा हुई.

किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ

जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों का शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराया जाए. किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कराया जाए. बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा कर पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया.

उर्वरक कालाबाजारी पर रहेगी सख्ती

बैठक में खरीफ मौसम को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने, धान रोपनी में तेजी लाने तथा मौसम के अनुरूप कृषि परामर्श उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की नियमित निगरानी करने तथा कालाबाजारी और अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए गए.

पशुपालन और मत्स्य योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण अभियान, कृत्रिम गर्भाधान, मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट और पशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई. संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं का लाभ समय पर लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी और कृषि विभाग के सभी संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री


विज्ञापन
Awadesh Kumar Das

लेखक के बारे में

By Awadesh Kumar Das

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन