झंझारपुर: एकलव्य आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र फिर होगा शुरू, खेल विभाग ने भेजा निर्देश

Updated:
विज्ञापन

केजरीवाल प्लस टू विद्यालय झंझारपुर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झंझारपुर के एकलव्य आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र को फिर से शुरू करने की कवायद तेज हो गई है. मंत्री के पत्र के बाद खेल विभाग सक्रिय हुआ है, जिससे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Jhanjharpur News: झंझारपुर के केजरीवाल प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2014 से संचालित एकलव्य आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र को पुनः शुरू करने की कवायद तेज हो गई है. केंद्र बंद होने से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को हो रही परेशानी अब दूर होने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

मंत्री के पत्र के बाद विभाग हुआ सक्रिय

खेल विभाग ने 20 जुलाई को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के कार्यकारी निदेशक को पत्र भेजकर प्रशिक्षण केंद्र का संचालन शीघ्र शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. यह पहल विधायक सह नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा के पत्र के बाद की गई है.

मंत्री ने 13 जुलाई को खेल विभाग को लिखे पत्र में बताया था कि विद्यालय में आवासीय सुविधा के साथ फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र संचालित होता था. इस केंद्र से कई खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर तक पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र बंद रहने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नुकसान हो रहा है और इसे पुनः शुरू किया जाना चाहिए.

खेल प्राधिकरण को सौंपी गई जिम्मेदारी

विभागीय आदेश के अनुसार राज्य के सभी एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन, प्रबंधन और रखरखाव की जिम्मेदारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को दी गई है. इसी के तहत विभाग ने प्राधिकरण से मंत्री के अनुरोध पर नियमानुसार कार्रवाई कर इसकी सूचना उपलब्ध कराने को कहा है.

क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए रहा है महत्वपूर्ण केंद्र

केजरीवाल प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय का यह प्रशिक्षण केंद्र झंझारपुर और आसपास के क्षेत्रों में फुटबॉल प्रतिभाओं की नर्सरी माना जाता रहा है. यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं. केंद्र के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलने की उम्मीद है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन