सनकी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर किया वार, मौके पर मौत, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़

फुलपरास थाना क्षेत्र के कोनार गांव में पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Madhubani Murder News: फुलपरास थाना क्षेत्र के कोनार गांव में रविवार रात पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि पति पप्पू यादव ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी प्रमिला देवी पर हमला कर दिया. गर्दन पर गंभीर चोट लगने से प्रमिला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतका की पहचान कोनार गांव निवासी पप्पू यादव की 38 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतका के भाई अनिल यादव के लिखित बयान पर फुलपरास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में मृतका के पति पप्पू यादव और ससुर जगदीश यादव को नामजद किया गया है.

झगड़े की सूचना पर भतीजे को भेजा गया था

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रविवार शाम मृतका के भाई को सूचना मिली कि उसकी बहन प्रमिला देवी के साथ उसके ससुर जगदीश यादव और पति पप्पू यादव झगड़ा कर रहे हैं. सूचना मिलने पर उसने अपने भतीजे बीरेन्द्र यादव को मामले की जानकारी लेने के लिए वहां भेजा.

आरोप है कि मौके पर मृतका के ससुर जगदीश यादव ने बीरेन्द्र यादव को धमकी देते हुए कहा कि यहां क्यों आये हो, ज्यादा कुछ बोलोगे तो जान से मार देंगे.

कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, इसी दौरान प्रमिला देवी के पति पप्पू यादव ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और उसके सिर व गर्दन पर कई बार वार कर दिया. गंभीर चोट लगने और गर्दन कटने के कारण प्रमिला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया.

थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मृतका के भाई अनिल यादव के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें

सीएम सम्राट चौधरी का मधुबनी दौरा, निजी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री; सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन