मधुबनी के राजनगर राज पैलेस स्थित माता कामाख्या मंदिर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना
माता कामाख्या की पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
मधुबनी के राजनगर स्थित माता कामाख्या मंदिर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Maa Kamakhya temple Samrat Choudhary: मधुबनी जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राजनगर थाना क्षेत्र के पिलखवार गांव जाने से पहले ऐतिहासिक राज पैलेस परिसर का दौरा किया. उनका हेलीकॉप्टर राजनगर स्थित राज पैलेस के हेलीपैड पर उतरा, जहां से उनका कारकेड सड़क मार्ग के जरिए सीधे माता कामाख्या मंदिर के लिए रवाना हुआ.
आपके शहर में
Maa Kamakhya Temple: माता कामाख्या मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ की पूजा
माता कामाख्या मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेहद भक्ति भाव और विधि-विधान के साथ माता की पूजा-अर्चना की. इस धार्मिक अनुष्ठान में उनके साथ बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, स्थानीय सांसद डॉ अशोक कुमार यादव और विधायक सुजीत पासवान समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे.
दिग्गज नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने लगाई हाजिरी
मुख्यमंत्री के साथ इस धार्मिक यात्रा में एमएलसी घनश्याम ठाकुर, मेयर अरुण राय, जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह और नेता देवेंद्र प्रसाद यादव ने भी माता कामाख्या के दरबार में मत्था टेका. सभी नेताओं ने मंदिर में पहुंचकर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एसएसबी मुख्यालय का दौरा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के बेहद व्यापक बंदोबस्त किए गए थे. डीएम आनंद शर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार और एसडीओ चंदन कुमार झा समेत भारी संख्या में पुलिस बल व एसएसबी के जवान तैनात रहे. मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया और सीधे एसएसबी मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक व बातचीत की
यह भी पढ़ें... दरभंगा के बिरौल में 19-20 सितंबर को लगेगा दो दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए