बेनीपट्टी: सिविल सर्जन से कथित मारपीट के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी रही ठप

बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य गेट पर लटका ताला | Prabhat Khabar Network
अरवल सिविल सर्जन से कथित मारपीट के विरोध में बेनीपट्टी में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर डॉक्टरों ने ओपीडी का पूर्ण बहिष्कार किया, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा.
Benipatti News: अरवल के सिविल सर्जन के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में बुधवार को बेनीपट्टी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार किया.
ओपीडी बंद रहने से मरीजों को हुई परेशानी
हड़ताल के कारण अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लटका रहा. ओपीडी और जांच सेवाएं बंद रहने से दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ा. कई मरीजों ने मजबूरी में निजी अस्पतालों और क्लिनिकों का रुख किया.
इमरजेंसी सेवा रही चालू
अस्पताल प्रशासन ने दूसरे गेट से केवल आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाओं का संचालन जारी रखा, जिससे गंभीर मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं हुआ.
चिकित्सकों ने रखीं कई मांगें
कार्य बहिष्कार के दौरान चिकित्सकों ने अरवल की घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की. उन्होंने घटना में शामिल असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और अस्पतालों में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई.
चिकित्सकों ने कहा कि जब तक स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










