झंझारपुर: प्लस टू विद्यालय कैथिनिया में प्रबंधकारिणी समिति का गठन, सुभाष चंद्र झा बने अध्यक्ष
बैठक में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय कैथिनिया में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति का गठन किया गया है. विधायक प्रतिनिधि सुभाष चंद्र झा को अध्यक्ष चुना गया है. बैठक में विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर रणनीति बनाई गई.
Jhanjharpur News: प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय कैथिनिया में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति का गठन किया गया. समिति के गठन के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया. बैठक में विधायक प्रतिनिधि सुभाष चंद्र झा को समिति का अध्यक्ष चुना गया.
कई सदस्यों का हुआ चयन
समिति में रमेश कुमार को शिक्षा प्रेमी सदस्य, जबकि जयशंकर ठाकुर और सोनिया देवी को अनुसूचित जाति सदस्य के रूप में चयनित किया गया. समिति गठन के बाद प्रधानाध्यापक सुभाष प्रसाद ने सभी सदस्यों को पाग और दोपट्टा पहनाकर सम्मानित किया.
प्रधानाध्यापक और शिक्षक का भी हुआ सम्मान
विद्यालय में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर प्रधानाध्यापक सुभाष प्रसाद को सम्मानित किया गया. वहीं विद्यालय में 21 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षक आमोद कुमार झा को भी समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र झा ने सम्मानित किया.
विद्यालय के विकास पर बनी रणनीति
बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, भवन निर्माण, खेलकूद, कंप्यूटर शिक्षा, मॉडल क्लासरूम समेत विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. समिति के सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए