JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

सांकेतिक फोटो (Canva)
JEECUP 2026: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh ने JEECUP 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं.
JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है. जो छात्र इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और अन्य पॉलिटेक्निक कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए यह जरूरी प्रवेश परीक्षा है. आवेदन करने के लिए कैंडिडे्स को ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा.
JEECUP 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा?
JEECUP 2026 की परीक्षा 15 मई से 22 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड 08 मई 2026 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि, केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में देख सकेंगे. परीक्षा के बाद रिजल्ट 30 मई 2026 को घोषित किया जाएगा. अगर आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती हो जाती है, तो 26 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर JEECUP 2026 Application Form लिंक पर क्लिक करें.
- New Registration पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
- अब आवेदन फॉर्म भरें और अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें.
- फोटो, सिग्नेचर और Thumb Impression अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
UP Polytechnic Admission JEECUP 2026 Application Form
एप्लीकेशन फीस
JEECUP 2026 के लिए आवेदन फीस अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है. General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा. SC और ST वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये रखा गया है. फीस का भुगतान Debit Card, Credit Card, Net Banking, Mobile Wallet, Cash Card या Offline E-Challan के माध्यम से किया जा सकता है.
आयु सीमा की बात करें तो 01 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है. उम्मीदवार की जन्मतिथि 01 जुलाई 2012 या उससे पहले की होनी चाहिए. आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर लें.
यह भी पढ़ें: UPTET 2026 के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










