UPTET 2026 के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

सांकेतिक फोटो (Canva)
UPTET 2026 Application: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म भर लें.
UPTET 2026 Application: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. जो उम्मीदवार अब तक किसी वजह से फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए अब एक और मौका मिल गया है.
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अब UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 03 मई 2026 तय की गई है. पहले यह तारीख 26 अप्रैल 2026 थी, लेकिन सर्वर और ओटीपी से जुड़ी दिक्कतों को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है.
ऐसे करें UPTET 2026 के लिए आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा.
- सबसे पहले होमपेज पर UPTET 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
- अब New Registration पर जाकर जरूरी जानकारी भरें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा.
- अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
- सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
एप्लीकेशन फीस
UPTET 2026 के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है. General / OBC / EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देना होगा. SC / ST वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये रखा गया है. PH (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये फीस तय किया गया है. फीस का भुगतान Net Banking या SBI E Challan के माध्यम से किया जा सकता है.
अगर आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 08 मई 2026 तक उसमें सुधार कर सकते हैं. इसके लिए करेक्शन विंडो उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही बैंक रिकंसिलिएशन की प्रक्रिया भी इसी तारीख तक पूरी करनी होगी.
यह भी पढ़ें: JPSC ने खत्म की टेंशन, एडमिट कार्ड वाला रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




