वोट से पहले भांगड़ में TMC कार्यकर्ता के घर मिले 100 देसी बम, आयोग ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

देसी बम. फाइल फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhangar Bomb: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले भांगड़ में रफीकुल इस्लाम के घर से 100 देसी बम बरामद हुए हैं. निर्वाचन आयोग ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की है. जानें क्या है पूरी खबर.

विज्ञापन

Bhangar Bomb: बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में दहशत का माहौल है. रविवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद किये हैं.

विज्ञापन

हिंसा या डर का माहौल बर्दाश्त नहीं : चुनाव आयोग

खुफिया जानकारी के आधार पर की गयी इस छापेमारी ने चुनाव से ठीक पहले सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि इलाके में हिंसा या डर का माहौल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

खुफिया इनपुट पर हुई छापेमारी

पुलिस और निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई पूरी तरह गुप्त सूचना पर आधारित थी. पुलिस ने भांगड़ के रफीकुल इस्लाम नामक व्यक्ति के आवास की घेराबंदी की. तलाशी के दौरान घर के भीतर से भारी मात्रा में विस्फोटक और करीब 100 देसी बम बरामद हुए. रफीकुल इस्लाम तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव आयोग का अल्टीमेटम

बमों की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त और सभी जिला अधीक्षकों को कड़ा संदेश भेजा है. आयोग ने कहा है कि यदि किसी भी थाना प्रभारी (IC) या प्रभारी (OC) के अधिकार क्षेत्र में विस्फोटक पाये जाते हैं या मतदाता को धमकाने की शिकायत आती है, तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग से पहले डायमंड हार्बर में मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में इलेक्शन कमीशन

सघन गश्त के निर्देश

संवेदनशील इलाकों में निगरानी और एरिया डोमिनेशन (क्षेत्र गश्त) तेज करने का आदेश दिया गया है, ताकि मतदाता निर्भय होकर 29 अप्रैल को वोट डाल सकें. भांगड़ हमेशा से बंगाल की राजनीति का संवेदनशील केंद्र रहा है. यहां दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV

बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले हिंसक झड़प, कांचरापाड़ा में मारपीट तो बैरकपुर में बमबाजी

बंगाल चुनाव 2026: मतुआ प्रथम परिवार में वर्चस्व की जंग, बागदा-गायघाट में देवरानी-जेठानी और भाई आमने-सामने

आसनसोल में मर्डर! कांग्रेस ने TMC पार्षद पर लगाये गंभीर आरोप, थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola