बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग से पहले डायमंड हार्बर में मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में इलेक्शन कमीशन

Updated:
विज्ञापन

लाल घेरे में कथित तौर पर धमकी देते बाइक सवार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Diamond Harbour Voter Intimidation: डायमंड हार्बर में दूसरे चरण के चुनाव से पहले मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है. चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. जानें इलाके की वर्तमान स्थिति.

विज्ञापन

Diamond Harbour Voter Intimidation: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले डायमंड हार्बर में तनाव चरम पर है. रविवार को सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो सामने आने के बाद निर्वाचन आयोग (ECI) एक्शन में आ गया है. आयोग ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है.

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने थाने में की औपचारिक शिकायत

वीडियो में बाइक सवार कुछ युवक स्थानीय लोगों और मतदाताओं को डराते-धमकाते नजर आ रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने तुरंत डायमंड हार्बर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

प्रचार खत्म होने से पहले मचा हड़कंप

राज्य में 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का शोर सोमवार शाम को थम जायेगा. उससे ठीक पहले सामने आये इस वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिये हैं.

  • वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार युवक गलियों में घूमकर लोगों को मतदान को लेकर धमका रहे हैं.
  • निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इन मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाये जा रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रविवार को ही मामला दर्ज कर लिया. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत आपराधिक धमकी और गैरकानूनी कृत्यों के लिए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वीडियो फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

इसे भी पढ़ें : डायमंड हार्बर में चुनाव आयोग का एक्शन, IPS अधिकारी समेत 5 पुलिस अफसर सस्पेंड, SP को कड़ी चेतावनी

Diamond Harbour फिर चर्चा में

कुछ ही दिन पहले चुनाव आयोग ने डायमंड हार्बर पुलिस जिले के 5 बड़े अधिकारियों को निलंबित कर दिया था. इन अधिकारियों पर ‘गंभीर कदाचार’ और निष्पक्षता बनाये रखने में विफल रहने के आरोप लगे थे. डायमंड हार्बर में दूसरे चरण में वोट होना है. इससे पहले मतदाताओं में सुरक्षा की चिंता बढ़ गयी है. हालांकि, आयोग ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी असामाजिक तत्व को लोकतंत्र के इस उत्सव में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव: ‘4 मई को होगा खेला’, धमकी से डरे डायमंड हार्बर के वोटर, सीईओ खुद जायेंगे काकद्वीप

बनगांव में गरजे पीएम मोदी- घुसपैठिये दूसरे चरण से पहले बंगाल छोड़ दें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा, मतुआ समाज को दी नागरिकता की गारंटी

ममता बनर्जी सरकार पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस

बंगाल चुनाव ने रचा इतिहास, पहली बार किसी राज्य में 93.19 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें जिलों का पूरा डेटा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola