प्रेमिका ने दिया धोखा, नकदी सहित जेवरात लेकर फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेमी ने न्यायालय में लगाया न्याय की गुहार, प्रेमिका व उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज 50 हजार नकद, 1.50 लाख रुपये के सोने के जेवरात व 30 हजार रुपये के चांदी के जेवरात लेकर फरार तीन वर्षों से चल रहा था दोनों का प्रेम-प्रसंग दुमका कोर्ट : शहर के हरणाकुंडी निवासी पिंटू कुमार सिंह ने […]
विज्ञापन
प्रेमी ने न्यायालय में लगाया न्याय की गुहार, प्रेमिका व उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज
50 हजार नकद, 1.50 लाख रुपये के सोने के जेवरात व 30 हजार रुपये के चांदी के जेवरात लेकर फरार
तीन वर्षों से चल रहा था दोनों का प्रेम-प्रसंग
दुमका कोर्ट : शहर के हरणाकुंडी निवासी पिंटू कुमार सिंह ने अपनी प्रेमिका से धोखाधड़ी का शिकार होने और नकदी सहित जेवरात गंवाने के बाद पुलिस पदाधिकारी के पास न्याय की गुहार लगाता रहा. जब पुलिस पदाधिकारी द्वारा उसे न्याय नहीं मिला, तो उसने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राधाकृष्ण के न्यायालय में परिवाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी. न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिवारवालों के विरुद्ध भादवि की दफा 298, 406, 420, 411, 380 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली.
कथित तौर पर प्रेमिका और पिंटू कुमार सिंह के बीच तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे. इसी बीच पिंटू से जेवरात आदि की खरीदारी भी करायी थी. लेकिन 10 जनवरी 2016 को प्रेमिका 50 हजार नकद, 1.50 लाख रुपये के सोने के जेवरात व 30 हजार रुपये के चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गयी. वहीं पिंटू ने प्रेमिका के परिवारवालों पर मदद करने का भी आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










