जामा में सड़क हादसे में भी दो गंभीर रूप से घायल

जामा : सड़क हादसे में रविवार को जामा में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों घायलों की पहचान दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा गांव के रूपेन मरांडी (25) और बेहरा मुरमू (45) के रूप में हुई है. यह हादसा दुमका देवघर पथ के घोड़ीबाद सैनिक होटल […]
जामा : सड़क हादसे में रविवार को जामा में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों घायलों की पहचान दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा गांव के रूपेन मरांडी (25) और बेहरा मुरमू (45) के रूप में हुई है. यह हादसा दुमका देवघर पथ के घोड़ीबाद सैनिक होटल के पास हुई है.
रूपेन और बेहरा दोनों पैसन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच 04 जे 1821) पर सवार होकर दुमका की ओर जा रहे थे. क्रम में सैनिक होटल के पास असंतुलित होकर गिर गये और घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां बेहरा मुरमू बेहोशी की अवस्था में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










