पथ चौड़ीकरण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

Published at :04 Apr 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
पथ चौड़ीकरण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

रानीश्वर : प्रखंड के पाटजोड़ गांव में घनी आबादी वाले ईलाके से पथ चौड़ीकरण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया है़ पाटजोड़ के ग्राम सभाध्यक्ष विश्वनाथ घोष ने बताया कि नक्शे में गांव के अंदर पथ की चौड़ाई कहीं 16 फीट तो कहीं 18 फीट है. पथ निर्माण विभाग की ओर से बागनल से महेशखाला […]

विज्ञापन

रानीश्वर : प्रखंड के पाटजोड़ गांव में घनी आबादी वाले ईलाके से पथ चौड़ीकरण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया है़ पाटजोड़ के ग्राम सभाध्यक्ष विश्वनाथ घोष ने बताया कि नक्शे में गांव के अंदर पथ की चौड़ाई कहीं 16 फीट तो कहीं 18 फीट है. पथ निर्माण विभाग की ओर से बागनल से महेशखाला पथ का चौड़ीकरण पथ निर्माण विभाग करा रहा है.

कार्य भी शुरू हो चुका है. यह पथ निर्माण बागनल से भाया जीवनपुर मोड़ तथा पाटजोड़ गांव के अंदर से महेशखाला तक कराया जाना है. 18 फीट तक कालीकरण के बाद फुटपाथ तथा जल निकासी के लिए नाली बनाया जायेगा. इस परिस्थिति में गांव के अंदर से रास्ते के चौड़ीकरण से ग्रामीण भविष्य में होने वाले संभावित परेशानी से परेशान हैं.

करीब पांच साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव के अंदर पथ का पक्कीकरण किया गया था. पथ उंचा बना दिये जाने तथा जल निकासी नाली नहीं रहने से लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस जाता है. गांव के विश्वनाथ घोष, विद्युत घोष, बलराम घोष, देवाशीष घोषाल, महाप्रसाद घोष आदि ने बताया कि पथ निर्माण विभाग यदि गांव से बाहर के रास्ते से चौड़ीकरण का कार्य नहीं कर गांव के अंदर से रास्ता चौड़ीकरण का काम शुरू कराता है तो इसका जोरदार विरोध किया जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola