अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर को किया पुलिस के हवाले

Published at :03 Apr 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर को किया पुलिस के हवाले

मसलिया : मसलिया प्रखंड अंतर्गत सांसद आदर्श पंचायत के गांव नारायणपुर के ग्रामीणों ने जागरूकता का परिचय दिया है. यहां ग्रामीणों ने शनिवार को अवैध पत्थरों से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. सुबह के करीब सात बजे एक ट्रैक्टर में पहाड़ का पत्थर लदा देख ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन

मसलिया : मसलिया प्रखंड अंतर्गत सांसद आदर्श पंचायत के गांव नारायणपुर के ग्रामीणों ने जागरूकता का परिचय दिया है. यहां ग्रामीणों ने शनिवार को अवैध पत्थरों से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. सुबह के करीब सात बजे एक ट्रैक्टर में पहाड़ का पत्थर लदा देख ग्रामीणों ने यह साहस दिखाया.

ग्रामीण मेनसल सोरेन, एमानुएल किस्कू, बाबूधन हांसदा, विनोद हेंब्रम, प्रमुख हेंब्रम, बाल किशोर हेंब्रम, हराधन किस्कू आदि ने बताया कि आमगाछी-नारायणपुर पहाड़ से आये दिन पत्थर तोड़ा जा रहा है. पत्थर माफिया इसे तोड़वाकर प्रखंड के हारोरायडीह गांव में चल रहे विकास कार्य में लग रहे हैं. बगैर नंबर वाले हरे रंग के ट्रैक्टर में पत्थर लदा था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा और इसकी सूचना मसलिया थाना पुलिस और वनपाल को दे दी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस नारायणपुर गांव पहुंची और पत्थर लदे ट्रेक्टर को जब्त कर थाना ले आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola