डकैती कांड का एक अन्य अपराधी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

छह अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर दुकान से लूटी थी सामान व बाइक दुमका कोर्ट : मुफस्सिल थाना पुलिस ने बेलमी मोड़ दुम में हुई डकैती कांड के दूसरे अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पुलिस ने 5 फरवरी को सिमंत मंडल के दुकान में हुई डकैती कांड में शामिल दूसरे अपराधी […]
विज्ञापन
छह अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर दुकान से लूटी थी सामान व बाइक
दुमका कोर्ट : मुफस्सिल थाना पुलिस ने बेलमी मोड़ दुम में हुई डकैती कांड के दूसरे अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पुलिस ने 5 फरवरी को सिमंत मंडल के दुकान में हुई डकैती कांड में शामिल दूसरे अपराधी रामगढ़ ठाड़ीहाट के चुनचुन राय ऊर्फ कुमर को गिरफ्तार किया है. चुनचुन राय ऊर्फ कुमार को शनिवार को जेल भेज दिया गया है. उसके पास से लूटे गये कुछ सामान भी बरामद किया गया है.
6 अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दुम और रामगढ़ थाना क्षेत्र के बुनबुनी में 5 फरवरी की रात को डकैती की थी. बेलमी मोड़ दुम के सिमंत मंडल ने घटना के दूसरे दिन 6 अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना का उदभेदन करते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने 23 फरवरी को घटना में लिप्त अपराधी जोहन हेंब्रम ऊर्फ जान को गिरफ्तार किया था. जिसमें घटना में संलिप्त गेब्ररियल, नरेश मिर्धा, जोहन हेंब्रम का जीजा इंग्लिश, चुनचुन राय ऊर्फ कुमर एवं एक और लड़के के बारे में खुलासा हुआ था. जेल के अंदर जोहन मुरमू ऊर्फ जान की पहचान परेड कराये जाने के बाद गवाह द्वारा पहचान भी की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










