केरोसिन नहीं मिलने पर लाभुकों ने मचाया हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

मिली भगत से तेल की कालाबाजारी का आरोप सरैयाहाट : सप्ताहिक हटिया में शनिवार को केरोसिन वितरण नहीं किये जाने से लोगों ने जमकर हंगामा किया. संबंधित पदाधिकारी की मिली भगत से तेल की कालाबाजारी का आरोप लगाया. मोहन महतो, राधा देवी, रेजू देवी, पुतुल देवी, बरसली अंसारी, बालदेव मांझी इत्यादि ने बताया कि विभाग […]
विज्ञापन
मिली भगत से तेल की कालाबाजारी का आरोप
सरैयाहाट : सप्ताहिक हटिया में शनिवार को केरोसिन वितरण नहीं किये जाने से लोगों ने जमकर हंगामा किया. संबंधित पदाधिकारी की मिली भगत से तेल की कालाबाजारी का आरोप लगाया. मोहन महतो, राधा देवी, रेजू देवी, पुतुल देवी, बरसली अंसारी, बालदेव मांझी इत्यादि ने बताया कि विभाग डीलर को तेल आवंटित कर देता है,
पर वह तेल हाट बाजार में लोगों को मिलता है या नहीं, इसको देखने वाला कोई नहीं है. लोगों का आरोप है कि डीलर को तेल आवंटित होता है उसका आधा तेल वह घर पर ही निकाल लेता है आधा तेल लाकर जल्दबाजी आधा-आधा लीटर तेल लोगों को देता है.
लोगों ने प्रशासन से मांग की है केरोसिन वितरण में पर्यवेक्षक की नियुक्ति होनी चाहिए पर्यवेक्षक के सामने तेल का पहले नपाई किया जाए, एक स्थान व समय निर्धारित होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










