कार्यक्रम. एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

सहमति से निबटे 30 मामले सुलह व समझौता से ही आपसी विवादों का होता है सही से निबटारा एवं न्याय पाने का भी सबसे सस्ता माध्यम है. दुमका कोर्ट : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेंद्र […]
विज्ञापन
सहमति से निबटे 30 मामले
सुलह व समझौता से ही आपसी विवादों का होता है सही से निबटारा एवं न्याय पाने का भी सबसे सस्ता माध्यम है.
दुमका कोर्ट : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेंद्र नाथ पांडेय, प्रधान न्यायाधीश अवधेश कुमार मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय आशुतोष दुबे,
प्राधिकार के सचिव अमरेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उदघाटन समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पांडेय ने वादकारियों से अधिक से अधिक मामलों का निबटारा कराने की अपील की. कहा कि सुलह व समझौते के तहत मामलों का निष्पादन किया जाता है, जो न्याय का सस्ता माध्यम भी है. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया था. इन तीन बेंचों द्वारा कुल 30 मामलों का निष्पादन किया गया
और 635500 रुपये का समझौता कराते हुए 125500 रुपये की वसूली की गयी. इसमें टाइटल क्लेम वाद संख्या 63/14 में संदीप पाल बनाम इफको टोक्यो जेनरल इंश्योरेंस कंपली लिमिटेड के लिए 325000 रुपये तथा वाद संख्या 79/11 में जगन्नाथ चौधरी बनाम राम मंडल में 120000 रुपये का समझौता किया गया. जबकि टाइटल क्लेम वाद संख्या 65/09 में मुन्नी टुडू बनाम न्यू इंडियन इंश्योरेंस कंपनी में 50000 रुपये का चेक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पांडेय के हाथों प्रदान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










