श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर डीआईजी अंबर लकड़ा ने की समीक्षा बैठक

Author :Sweta Vaidya
Published by :Sweta Vaidya
Updated at :29 Apr 2026 2:22 PM
विज्ञापन
meeting

समीक्षा बैठक

Dumka News: दुमका में डीआईजी अंबर लकड़ा की अध्यक्षता में श्रावणी मेला की तैयारियों, अपराध नियंत्रण और साइबर सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट 

Dumka News: झारखंड के संथाल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अंबर लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को दुमका में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में प्रमंडल के सभी छह जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था से जुड़े अलग-अलग अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. 

श्रावणी मेले की तैयारियों पर विशेष फोकस 

बैठक में विशेष रूप से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकिनाथ धाम में आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को लेकर रणनीति बनाई गई, जिससे कि मेले के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो. इसके अलावा, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को और सशक्त बनाने, लंबित कांडों के त्वरित अनुसंधान, साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश और आम लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. 

अपराध नियंत्रण पर सख्ती के निर्देश 

डीआईजी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में संवेदनशील मामलों पर विशेष निगरानी रखें और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें. 

साइबर अपराध पर रणनीति 

बैठक के दौरान यह भी जोर दिया गया कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए तकनीकी क्षमता को मजबूत किया जाए और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं. साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ट्रैफिक नियमों के सख्त अनुपालन और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की बात कही गई. 

समन्वय पर जोर 

डीआईजी अंबर लकड़ा ने कहा कि श्रावणी मेला संथाल परगना की आस्था और पहचान से जुड़ा बड़ा आयोजन है, इसलिए इसकी तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola