सामूहिक उपनयन से रुकेगी फिजूलखर्ची : रविकांत

बासुकिनाथ : ब्राम्हण उत्थान मंच एवं पंडा धर्मरक्षिणी सभा की बैठक बासुकिनाथ मंदिर प्रांगण स्थित झूलन मंदिर में हुई. बैठक में परशुराम दिवस अक्षय तृतीया के अवसर पर होनेवाले सामूहिक उपनयन संस्कार के उपर विस्तृत चर्चा की गयी. धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष मणिकांत झा एवं सदाशिव पंडा ने कहा कि उपनयन संस्कार के लिए […]
बासुकिनाथ : ब्राम्हण उत्थान मंच एवं पंडा धर्मरक्षिणी सभा की बैठक बासुकिनाथ मंदिर प्रांगण स्थित झूलन मंदिर में हुई. बैठक में परशुराम दिवस अक्षय तृतीया के अवसर पर होनेवाले सामूहिक उपनयन संस्कार के उपर विस्तृत चर्चा की गयी. धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष मणिकांत झा एवं सदाशिव पंडा ने कहा कि उपनयन संस्कार के लिए बरूआ के अभिभावक को मात्र 251 रुपये का पंजीयन शुल्क जमा करना होगा.
साथ ही जो राशि देने में असमर्थ होंगे उसके लिए उत्थान मंच एवं धर्मरक्षिणी नि:शुल्क व्यवस्था करेगी. वहीं उत्थान मंच के अरविंद झा एवं रमेश मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम में हानेवाले खर्च को समाज के लोगों से ही सामूहिक प्रयास कर सहयोग राशि के रूप में उपलब्ध करायेगी. धर्मरक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष संजय झा ने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ ही फौजदारीनाथ का भव्य श्रृंगार पूजा कराया जायेगा. जिसमें ब्राम्हण व पंडा समाज के 15 लोग यजमान बनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










