रास्ता छोड़ने की मांग को लेकर सड़क जाम

दुमका : शहर के पुलिस लाइन न्यू कॉलोनी की महिलाओं ने गुरुवार को दुमका-रामपुरहाट रोड को जाम कर दिया. जाम करीब एक घंटा रहा. इस जाम में अपने आवास से कार्यालय जा रहे प्रमंडलीय आयुक्त एनके मिश्र भी फंस गये. उन्होंने समस्याओं के बाबत उन्हें वार्ता के लिए अपने कार्यालय बुलाया, ताकि उसका निदान निकले […]
दुमका : शहर के पुलिस लाइन न्यू कॉलोनी की महिलाओं ने गुरुवार को दुमका-रामपुरहाट रोड को जाम कर दिया. जाम करीब एक घंटा रहा. इस जाम में अपने आवास से कार्यालय जा रहे प्रमंडलीय आयुक्त एनके मिश्र भी फंस गये. उन्होंने समस्याओं के बाबत उन्हें वार्ता के लिए अपने कार्यालय बुलाया, ताकि उसका निदान निकले और सड़क जाम करने से जनता को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके. उनके आश्वासन के बाद महिलाओं ने सड़क जाम को हटाया.
मुहल्ले के निवासी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में पुराने अग्निशमक सेवा भवन के बगल से एक कच्ची पगडंडी पुलिस लाइन न्यू कॉलोनी को मेन रोड से जोड़ती है. इस मार्ग का वे लोग उपयोग करते रहे हैं. लेकिन वर्तमान में पुराने भवन को तोड़कर नये भवन का निर्माण कराया जा रहा है. जिससे आने-जाने के लिए रास्ता को बंद कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










