प्रखंड मुख्यालय का होगा आधुनिकीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Feb 2016 3:07 AM (IST)
विज्ञापन

बिना भेदभाव के जनसमस्याओं की उठाये जाने पर बैठक में जोर दिया गया. जिससे कि सरकार तक मांगों को पहुंचाया जा सके और निराकरण के प्रयास हो सके. बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड पंचायत समिति की प्रथम बैठक शनिवार को जरमुंडी प्रखंड सभागार में हुई. जिसमें विधायक बादल पत्रलेख मुख्य रूप से उपस्थित थे. बादल ने […]
विज्ञापन
बिना भेदभाव के जनसमस्याओं की उठाये जाने पर बैठक में जोर दिया गया. जिससे कि सरकार तक मांगों को पहुंचाया जा सके और निराकरण के प्रयास हो सके.
बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड पंचायत समिति की प्रथम बैठक शनिवार को जरमुंडी प्रखंड सभागार में हुई. जिसमें विधायक बादल पत्रलेख मुख्य रूप से उपस्थित थे. बादल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए. जिम्मेदारियां अनंत है. बिना भेदभाव के जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराएं ताकि राज्य सरकार तक समस्याओं को पहुंचा कर उसका निदान कराया जा सके.
बादल ने कहा प्रखंड मुख्यालय को बहुमंजिली बनवाने के लिए राज्य सरकार से मांग किया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी विभाग के कार्यालय एक ही भवन के नीचे बनवाये जाने से लोगों को कार्य में सुगमता होगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने कहा कि पंचायत समिति को पूर्ण आकार प्रदान करने के लिए कमेटी का गठन जरूरी है. बीपीआरओ रणबीर सिंह ने पंस सदस्यों को पंचायती राज अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी. अधिनियम के बारिकियों से अवगत कराया. प्रखंड के कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर भी चर्चा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










