मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे शिक्षकेतर कर्मी

Published at :27 Feb 2016 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे शिक्षकेतर कर्मी

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के तमाम शिक्षकेतर कर्मचारी शुक्रवार को अपनी चिरलंबित मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे. इस वजह से विश्वविद्यालय मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा. शनिवार को होने वाली सीनेट की तैयारी के बाबत वीसी डॉ कमर अहसन ने आवास पर रहकर ही तमाम तैयारियों की मॉनिटरिंग की. कई अन्य […]

विज्ञापन

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के तमाम शिक्षकेतर कर्मचारी शुक्रवार को अपनी चिरलंबित मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे. इस वजह से विश्वविद्यालय मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा. शनिवार को होने वाली सीनेट की तैयारी के बाबत वीसी डॉ कमर अहसन ने आवास पर रहकर ही तमाम तैयारियों की मॉनिटरिंग की. कई अन्य पदाधिकारी भी उनके आवास पर रहे. चिर लंबित मांगों को लेकर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के तमाम कर्मचारियों ने प्रक्षेत्रीय बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनायी थी.

जिसके तहत 25 फरवरी को कर्मचारियों ने सांकेतिक रूप से कलमबंद हड़ताल की थी और 26 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर रहे. दरअसल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ठोस पहल अब तक नहीं हो सकी है. कई कर्मचारियों का तो अब तक पंचम वेतनमान में ही वेतन निर्धारण नहीं हो सका है, जबकि अब सातवां वेतनमान लागू होना है. मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा, कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने,

रिक्त पदों पर प्रोन्नति, विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मियों के सेवा सामंजन सहित अन्य मांग उठती रही है. कल विवि प्रशासन ने वार्ता के लिए पहल की थी और कई बिंदुओं पर सैद्धांतिक सहमति भी प्रदान की थी, लेकिन कर्मचारी नहीं माने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola