रोष. चिर लंबित मांगों को लेकर रसोइया व संयोजिकाओं का आंदोलन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Feb 2016 3:11 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध में निकाली रैली न्यूनतम मानदेय व अन्य मांगों को लेकर सहियाओं व संयोजिकाओं में रोष है. ज्ञात हो कि मांगों की पूर्ति नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक परेशानी दिन व दिन बढ़ती जा रही है. कई बार उन्होंने इसको लेकर आवाज उठायी है. जिसे लेकर उनमें आक्रोश है. दुमका : विद्यालय रसोइया, संयोजिका […]
विज्ञापन
विरोध में निकाली रैली
न्यूनतम मानदेय व अन्य मांगों को लेकर सहियाओं व संयोजिकाओं में रोष है. ज्ञात हो कि मांगों की पूर्ति नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक परेशानी दिन व दिन बढ़ती जा रही है. कई बार उन्होंने इसको लेकर आवाज उठायी है. जिसे लेकर उनमें आक्रोश है.
दुमका : विद्यालय रसोइया, संयोजिका व अध्यक्ष संघ की जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को रैली निकाली गयी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय के समक्ष जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया. इस धरना-प्रदर्शन के जरिये विद्यालय की रसोईयाओं ने डीएसइ को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित अठारह सूत्री ज्ञापन समर्पित किया.
पांच लाख का जीवन बीमा कराने की मांग
न्यूनतम 199 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मासिक मानदेय देने, एक वर्ष से रसोइयाओं का लंबित मानदेय का भुगतान अविलंब करने, संयोजिका, प्रबंधन व ग्राशिस के अध्यक्षों को भी रसोइया की तरह मानदेय देने, प्रत्येक रसोइया का पांच लाख रुपये का जीवन बीमा कराने, पोशाक देने, निजी खाते में मानदेय भेजने, जहां रसोइयाओं की संख्या कम है,
वहां अतिरिक्त रसोइया चयनित करने, रसोइया के लिए एप्रन और कैप की व्यवस्था करने, बच्चों के लिए भोजन कक्ष की व्यवस्था करने, अच्छे किस्म के चावल की व्यवस्था करने, शौचालयों की मरम्मत कराने, सचिव द्वारा हटायी गयी गोपीकांदर के मूसना की संयोजिका को फिर से कार्य करने का आदेश देने की मांग की गयी. प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अजित प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिता देवी, तेरेसा हांसदा, जिला अध्यक्ष शालिनी टुडू आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










