शहीदों के नाम पर होंगी दुमका की सड़कें

दुमका : जल्द ही उपराजधानी दुमका की सात प्रमुख सड़कों को शहीदों के नाम से जाना जायेगा. दुमका जिले में नक्सली वारदातों में शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों के संस्मरण को बनाये रखने के लिए नगर परिषद जल्द ही इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को लेकर निर्णय ले सकता है. यह प्रस्ताव जिले के पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला […]
दुमका : जल्द ही उपराजधानी दुमका की सात प्रमुख सड़कों को शहीदों के नाम से जाना जायेगा. दुमका जिले में नक्सली वारदातों में शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों के संस्मरण को बनाये रखने के लिए नगर परिषद जल्द ही इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को लेकर निर्णय ले सकता है. यह प्रस्ताव जिले के पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला ने नगर पर्षद को दिया है.
नगर परिषद की अध्यक्ष अमिता रक्षित ने बताया कि यह प्रस्ताव उन्हें प्राप्त हुआ है और मार्च के प्रथम सप्ताह में ही होने वाली नगर परिषद की बोर्ड मीटिंग में इस पर निर्णय ले लिया जायेगा. श्रीमती रक्षित ने कहा कि उग्रवादियों से लड़ते हुए जिस तरीके से इन शहीद पुलिसकर्मियों ने वीरगति को प्राप्त किया था, उनके संस्मरण में यह प्रयास बहुत अहम साबित होगी. उन शहीदों के लिए यह नगरवासियों की ओर से एक श्रद्धांजलि भी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










