ग्रामीणों के विरोध के बाद ग्रामसभा स्थगित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2016 3:20 AM (IST)
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका के चयन का मामला तूल पकड़ा काठीकुंड : समेकित बाल विकास परियोजना के तहत प्रखंड के कालाझार आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका का चयन ग्रामीणों के विरोध के बाद स्थगित हो गया. गुरुवार को सीडीपीओ कुमारी रंजना के नेतृत्व में सेविका चयन के लिए ग्रामसभा आंगनबाडी केंद्र में बुलायी गयी […]
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका के चयन का मामला तूल पकड़ा
काठीकुंड : समेकित बाल विकास परियोजना के तहत प्रखंड के कालाझार आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका का चयन ग्रामीणों के विरोध के बाद स्थगित हो गया. गुरुवार को सीडीपीओ कुमारी रंजना के नेतृत्व में सेविका चयन के लिए ग्रामसभा आंगनबाडी केंद्र में बुलायी गयी थी. जिसमें गांव की पुत्रवधु मीनू मुर्मू, शर्मिला मरांडी, अंजुमन निशा,
मेहसन निशा इंटर लालजन खातुन और मुन्नी खातुन मैट्रिक योग्यताधारी ने आवेदन किया था. जिसमें मेहसन के आवेदन को सीडीपीओ ने अंक के आधार पर ज्यादा योग्य बताया. जिसको गांव की बेटी बताते हुए ग्रामीणों ने उसका विरोध किया. ग्रामीणों ने गांव के बहू की जगह बेटी के चयन का विरोध किया. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए सीडीपीओ ने चयन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया. मौके पर प्रमुख, उपप्रमुख, पंसस, ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










