वीटी प्रशिक्षण में महिलाओं की भागीदारी अधिक

दुमका : साक्षर भारत अभियान के तहत सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित वीटी प्रशिक्षण संपन्न हो गया. अवसर पर बीडीओ दिलीप कुमार महतो व बीइइओ हरिदत्त ठाकुर उपस्थित थे. प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रखंड के रानीबहाल, पारसिमला, दरबारपुर, मुड़भंगा, घासीपुर, बड़तल्ली, कड़हरबील, हरिपुर आदि गांव में प्रशिक्षण संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में महिलाओं […]
दुमका : साक्षर भारत अभियान के तहत सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित वीटी प्रशिक्षण संपन्न हो गया. अवसर पर बीडीओ दिलीप कुमार महतो व बीइइओ हरिदत्त ठाकुर उपस्थित थे. प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रखंड के रानीबहाल, पारसिमला, दरबारपुर, मुड़भंगा, घासीपुर, बड़तल्ली, कड़हरबील, हरिपुर आदि गांव में प्रशिक्षण संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही रही.
वहीं लोक शिक्षा केंद्र द्वारा दुधानी पंचायत भवन में आयोजित तीन दिवसीय वीटी प्रशिक्षण का समापन गुरूवार को हो गया. समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया चंद्रमोहन हांसदा ने वीटी से शिक्षा का दीप घर-घर जलाने के लिए गांव-मोहल्ले के निरक्षर लोगों को चिह्नित कर उन्हें साक्षर बनाने की अपील की. मौके पर उप मुखिया गंगा कश्यप, वीरेंद्र दुबे, विजय कुमार चौधरी, नागेश्वर चौरसिया, कमिशन सोरेन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










