आधुनिक हथियारों की दी जा रही जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

आये दिन हो रहे आंतकवादी व उग्रवादियों के हमले से मोरचा लेने के लिए आधुनिक हथियारों के बारे में पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया दुमका : दुमका के पुलिस लाइन में इन दिनों आवृत्ति प्रशिक्षण के तहत पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियारों के उपयोग के सही तौर तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा […]
विज्ञापन
आये दिन हो रहे आंतकवादी व उग्रवादियों के हमले से मोरचा लेने के लिए आधुनिक हथियारों के बारे में पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया
दुमका : दुमका के पुलिस लाइन में इन दिनों आवृत्ति प्रशिक्षण के तहत पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियारों के उपयोग के सही तौर तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही साथ उनकी कार्य दक्षता को भी बेहतर करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है. इसके तहत उन्हें स्पीड मार्च भी करवाया जाता है, जिसके तहत 15, 25 और 30 किलोमीटर तक का मार्च कराया जाता है,
ताकि अभियान के दौरान उन्हें पैदल ही लंबी दूरी तय करने में परेशानी न हो और इसके लिए वे हमेशा तैयार रहे. इंडियन रिजर्व बटालियन के प्रशिक्षित जवानों में से सोनू शर्मा, सुनील सिप्पू एवं रमेश भगत 28 दिनों का यह आवृत्ति प्रशिक्षण दे रहे हैं. जिससे उग्रवाद को खुल कर मुकाबला किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










