भुटकांदर गांव में अगलगी से दो घर स्वाहा

Published at :24 Feb 2016 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
भुटकांदर गांव में अगलगी से दो घर स्वाहा

500 मीटर दूर बहियार स्थित एक कुआं से पंप सेट लगाकर आग पर काबू पाया शिकारीपाड़ा : प्रखंड अंतर्गत शहरपुर पंचायत के भुटकांदर गांव में अगलगी से दो घर जलकर राख हो गये. यह घटना सोमवार के देर रात की है. जिसमें करीब 90 हजार की संपत्ति की आर्थिक क्षति दोनों गृह मालिकों को हुई […]

विज्ञापन

500 मीटर दूर बहियार स्थित एक कुआं से पंप सेट लगाकर आग पर काबू पाया

शिकारीपाड़ा : प्रखंड अंतर्गत शहरपुर पंचायत के भुटकांदर गांव में अगलगी से दो घर जलकर राख हो गये. यह घटना सोमवार के देर रात की है. जिसमें करीब 90 हजार की संपत्ति की आर्थिक क्षति दोनों गृह मालिकों को हुई है. गृह मालिक भुजवानाथ मुरमू तथा भोजो पावरिया के घर में सोमवार देर रात अचानक आग लग गयी. जिससे भुजवानाथ मुरमू के घर में रखे 15 क्विंटल धान, 5 क्विंटल चावल, एक साइकिल और 5 हजार नकद राशि सहित कपड़ा व वर्तन तथा भोजे पाविरया का 12 क्विंटल धान, 5 क्विंटल चावल, एक धान झाड़ने की मशीन,10 हजार नकद राशि सहित कपड़ा व बर्तन आदि जल कर राख हो गये.

जिससे उन्हें करीब 90 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. भुजवा नाथ मुरमू ने बताया कि रात के समय वह घर मे सोया हुआ था, तभी अचानक बहुत रौशनी होने तथा आवाज से उसकी नींद टूट गई. देखा तो घर के छावनी के कोने में आग फैल रही थी और हो हल्ला शुरू कर दिया.

शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और किसी तरह आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक उसका और भोजे पाविरया का घर जल कर राख हो गया था. ग्राम प्रधान अनंत पाविरया ने बताया कि इस टोले के तीनों चापानल खराब हैं. लिहाजा करीब 500 मीटर दूर बहियार स्थित एक कुआं से पंप सेट लगाकर आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola