ट्रक ने एक को कुचला, जाम

Published at :23 Feb 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने एक को कुचला, जाम

बासुकिनाथ : तालझारी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर तालझारी बाजार में सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में धनेश्वर मुर्मू 36 वर्ष की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति प्रखंड के जोंका पंचायत के सिकटिया गांव का रहनेवाला बताया गया. ग्रामीणों ने बताया कि रोड पार करने के दौरान दुर्घटना हुई. दुमका की ओर से तेज […]

विज्ञापन
बासुकिनाथ : तालझारी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर तालझारी बाजार में सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में धनेश्वर मुर्मू 36 वर्ष की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति प्रखंड के जोंका पंचायत के सिकटिया गांव का रहनेवाला बताया गया. ग्रामीणों ने बताया कि रोड पार करने के दौरान दुर्घटना हुई. दुमका की ओर से तेज गति में जा रही ट्रक बीआर-1जी/9250 के चपेट में आने से ट्रक का चक्का मृतक के कमर से नीचे पैर को कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अमित लकड़ा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.
रोड जाम हुआ : दुर्घटना के बाद देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग जाम हो गया. छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी लाइन लगी. तकरीबन डेढ़ घंटे तक रोड जाम रहा. मृतक के शव को पुलिस उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले गयी. दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक एवं खलासी भागने में सफल रहा. ट्रक में स्टोन चिप्स ओवरलोड है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola