घंटे भर बाद छांव में हुआ वर्गारंभ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : स्नातकोत्तर केंद्र के चार विभागों को 20 फरवरी से दिग्घी परिसर में अनिवार्य रूप से शिफ्ट करने का आदेश तो निकाल दिया गया, पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराये जाने की वजह से शिक्षक व छात्रों के पहुंचने पर भी वहां वर्गारंभ नहीं हो सका. शिक्षक व छात्र जब चार किमी दूर दिग्घी […]
विज्ञापन
दुमका : स्नातकोत्तर केंद्र के चार विभागों को 20 फरवरी से दिग्घी परिसर में अनिवार्य रूप से शिफ्ट करने का आदेश तो निकाल दिया गया, पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराये जाने की वजह से शिक्षक व छात्रों के पहुंचने पर भी वहां वर्गारंभ नहीं हो सका. शिक्षक व छात्र जब चार किमी दूर दिग्घी पहुंचे भी, तो भवन के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था. घंटे भर तो शिक्षक-छात्र खड़े रहे. फिर छांव ढूंढ़ कर किसी तरह पठन-पाठन शुरू कराया गया.
शिक्षकों ने बताया कि जिस भवन में कक्षाएं संचालित होनी है. उसका विधिवत हस्तांतरण भी नहीं हुआ है. न ही वर्गाध्यापन के लिए समुचित व्यवस्था ही हो पायी है.
शिक्षकों ने बताया कि चारों विभागाध्यक्षों ने अपने लिए निर्धारित भवन की चाबियों का हस्तांतरण करने के लिए एक दिन पूर्व पत्र भी दिया था, पर कोई संज्ञान उस पर नहीं लिया गया था. शिक्षकों ने कहा है कि इस स्थिति में दिग्घी परिसर में अभी वर्गाध्यापन के लिए समुचित परिस्थिति नहीं है. सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही दिग्घी में वर्गाध्यापन संभव है. ऐसे में इन विभागों का संचालन फिलवक्त पुराने परिसर में ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










