अधजली अवस्था में घर के समीप मिली महिला, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड संख्या-02 के हथनंगा गांव की घटना दुमका में इलाज के क्रम में महिला ने ताेड़ा दम बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या-02 हथनंगा गांव में गुरुवार की सुबह सविता देवी (26 वर्ष) घर के समीप खेत से अधजली अवस्था में मिलीं. मृतका के पति रामरेख उर्फ टुनटुन मंडल […]
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड संख्या-02 के हथनंगा गांव की घटना
दुमका में इलाज के क्रम में महिला ने ताेड़ा दम
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या-02 हथनंगा गांव में गुरुवार की सुबह सविता देवी (26 वर्ष) घर के समीप खेत से अधजली अवस्था में मिलीं. मृतका के पति रामरेख उर्फ टुनटुन मंडल ने बताया कि जब वो उठा तो उसकी पत्नी घर में नहीं मिली. काफी खोजबीन भी की गयी मगर वह नहीं मिली.
इसके बाद मवेशी चराने जा रहे लोगों ने उक्त महिला को दर्द से कराहते हुए खेत में देखा. सूचना मिलने पर महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर डाॅक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. परिजन उसे सदर अस्पताल दुमका ले गये. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका के दो बच्चे भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










