बीएड पाठयक्रम में हो रही समस्याएं होगी दूर : प्रोवीसी

Published at :17 Feb 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
बीएड पाठयक्रम में हो रही समस्याएं होगी दूर : प्रोवीसी

दुमका : संताल परगना महाविद्यालय के बीएड विभाग में मंगलवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता बीएड के विभागध्यक्ष डाॅ रंजीत कुमार दुबे ने की. सेमिनार का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रति कुलपति डाॅ सत्नारायण मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया गया. डाॅ मुंडा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीएड […]

विज्ञापन

दुमका : संताल परगना महाविद्यालय के बीएड विभाग में मंगलवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता बीएड के विभागध्यक्ष डाॅ रंजीत कुमार दुबे ने की. सेमिनार का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रति कुलपति डाॅ सत्नारायण मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया गया. डाॅ मुंडा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीएड पाठक्रम में आये दिन होने वाली समस्यायों को जल्द ही दूर कर दिया जायेगा. इसके लिए कई योजनाएं भी बनायी जा रही है.

डाॅ मुंडा ने कहा कि बीएड विभाग में पुस्तकों की कमी, सिलेबस में त्रुटि, अस्पष्ट विषयों की सूची एवं अंक प्रणाली की समस्याएं व्याप्त हैं. उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं के निवारण के लिए उचित निर्णय लिया जायेगा. सेमिनार में डीएसडब्ल्यू विनोद कुमार झा,प्राचार्य डा सुरंेंद्र झा, कॉडिनेटर डा धनंजय मिश्रा एवं शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य, अंगीभूत विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola