सोशल मीडिया में सावधानी जरूरी

दुमका : सूचना एवं जनसम्पर्क द्वारा आयोजित ‘भूल से भी भटके नहीं हम’ कार्यक्रम के तहत दुमका के होली चाइल्ड विद्यालय में एसपी विपुल शुक्ला ने छात्राओं को आगाह किया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते हुए वे जागरूक रहें अन्यथा साइबर अपराध का शिकार हो सकते हैं. होली चाइल्ड विद्यालय की छात्राओं […]
दुमका : सूचना एवं जनसम्पर्क द्वारा आयोजित ‘भूल से भी भटके नहीं हम’ कार्यक्रम के तहत दुमका के होली चाइल्ड विद्यालय में एसपी विपुल शुक्ला ने छात्राओं को आगाह किया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते हुए वे जागरूक रहें अन्यथा साइबर अपराध का शिकार हो सकते हैं.
होली चाइल्ड विद्यालय की छात्राओं को एक फिल्म के माध्यम से एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया के एकाउंट आसानी से ‘हैक’ कर आपत्तिजनक सामग्री उनके नाम से परोसी जा सकती है. पासवर्ड की सुरक्षा सबसे अहम है, इसे समय अंतराल पर बदलते रहना चाहिए. एसपी ने बताया कि कुछ लड़के उपहार में लड़कियों को मोबाइल देकर कई तरह की जानकारी, डाटा, विडियो और फोटो अपने कंप्यूटर पर प्राप्त कर लेते हैं, इससे बचना चाहिए.
अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हुए साईबर आकर्षण में फंसना नहीं चाहिए. श्री शुक्ला ने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर छुपाये नहीं, तत्काल अपने अभिभावक अथवा शिक्षक को जानकारी दें अन्यथा वे बड़े मामले में ‘ट्रेप’ हो सकतीं हैं. बिना हिचक पुलिस को भी ऐसे मामले में तत्काल सूचना दी जानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










