कब कितने लोगों ने करायी जांच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

पाये गड्ढे, भरने के दिये निर्देश रोड के एक स्थल को खुदवाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की गुणवत्ता देख जताया असंतोष दुमका : डीसी राहुल कुमार सिन्हा मसलिया प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पीएमजीएसवाई तहत 11वें फेज में केन्द्रडंगाल गांव में बनाये जा रहे पथ का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने उक्त रोड के एक […]
विज्ञापन
पाये गड्ढे, भरने के दिये निर्देश
रोड के एक स्थल को खुदवाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की
गुणवत्ता देख जताया असंतोष
दुमका : डीसी राहुल कुमार सिन्हा मसलिया प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पीएमजीएसवाई तहत 11वें फेज में केन्द्रडंगाल गांव में बनाये जा रहे पथ का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने उक्त रोड के एक स्थल को खुदवाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की. रोड की गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष जताया. वे इसी विभाग द्वारा बनाये जा रहे अन्य पथ पिण्डारी से शीतलाचक एवं बाराकेला बरजोडंगाल पथ का भी निरीक्षण किया.
इस पथ के किनारे की जमीन काफी असमतल दिखी. बड़े-बड़े पत्थर इधर-उधर पड़े हुए पाये गये. उक्त स्थल पर अवस्थित गड्ढों के कारण बरसात में अत्यधिक पानी पड़ने से रोड को पहुंचने वाली क्षति की उन्होंने आशंका जतायी तथा उन तमाम गढ्डों को मिट्टी से भरने तथा पत्थरों का अन्यत्र हटा देने का निर्देश दिया. साथ ही, रोड का निर्माण इस प्रकार करने का निदेष दिया कि वर्षा के दिनों में पानी रोड पर जमा नहीं हो.
डीसी ने जामा प्रखंड अंतर्गत कुकुरतोपा में निर्माणाधीन ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया. पेयजलापूर्ति के लिए टंकी का निर्माण कार्य किया जा चुका था. ग्रामीणों से पूछे जाने पर बताया गया कि इस ग्राम में दो चापानल हैं. परन्तु पानी बहुत कम आता है. उपायुक्त ने कहा कि पेयजलापूर्ति योजना चालू हो जाने से पेयजल की समस्या खत्म हो जायेगी. लौटने के क्रम में निश्चितपुर मोड़ पर कुछ महिलाओं को हड़िया बेचते हुए पाया.
इन महिलाओं को शराब बिक्री नहीं करते हुए रोजगार के लिए कोई अन्य कार्य जैसे बांस, पत्तल आदि से बनी सामग्रियों की बिक्री करने, भेड़-बकरी पालन करने का सुझाव दिया. कहा कि शराब के सेवन से पूरा परिवार बरबाद हो जायेगा तथा शरीर को भी हानि पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










