आज होगा फौजदारीनाथ का तिलकोत्सव

Published at :13 Feb 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
आज होगा फौजदारीनाथ का तिलकोत्सव

बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ का आज शनिवार को तिलक चढ़ेगा. बाबा को तिलक चढ़ाने के पश्चात मंदिर पूजारी द्वारा रात्रि में फौजदारीनाथ का भव्य श्रृंगार पूजा किया जायेगा. तिलकोत्सव को लेकर शुक्रवार की शाम से ही बासुकिनाथ नगरी में तिलकहरुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है. अवसर पर बड़ी संख्या में मिथिलांचल से बाबा […]

विज्ञापन
बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ का आज शनिवार को तिलक चढ़ेगा. बाबा को तिलक चढ़ाने के पश्चात मंदिर पूजारी द्वारा रात्रि में फौजदारीनाथ का भव्य श्रृंगार पूजा किया जायेगा. तिलकोत्सव को लेकर शुक्रवार की शाम से ही बासुकिनाथ नगरी में तिलकहरुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है.
अवसर पर बड़ी संख्या में मिथिलांचल से बाबा पर तिलक चढ़ाने के लिए श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं. गौरतलब है कि वसंत पंचमी को जहां विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. वहीं मिथिलांचल के लोग बाबा फौजदारीनाथ को तिलक चढ़ाते हैं और खुशी में नाचते-गाते रंग गुलाल खेलते हुए फागुन का शुभारंभ कर देते हैं. वहीं जरमुंडी के दानीनाथ मंदिर में भी तिलकोत्सव को लेकर समिति के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं.
मंदिर प्रांगण में ढोलक, हारमोनियम, झाल के ताल पर लोग भजन की प्रस्तुति कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया है. मिथिलांचल के निवासी अपने आपको माता पार्वती के सगे-संबंधी बताते हुए बाबा पर तिलक चढ़ाने प्रत्येक वर्ष आते हैं और खुले आसमान के नीचे डेरा डालकर अपनी भक्ति की परीक्षा भी देते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola