छात्र-छात्राओं की सूची भेजने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

रानीश्वर : वित्तीय वर्ष 2013-14 में छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूची भेजने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी ने दिया है. उसी के आलोक में बीडीओ ने वर्ग अष्टम में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित मध्य विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय के […]

विज्ञापन

रानीश्वर : वित्तीय वर्ष 2013-14 में छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूची भेजने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी ने दिया है.

उसी के आलोक में बीडीओ ने वर्ग अष्टम में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित मध्य विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सचिव को छात्रों की सूची पांच दिनों के अंदर प्रखंड विकास कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है.

सूची बीपीएल नंबर के साथ विहित प्रपत्र में भरकर देने का निर्देश दिया है. पंचायत समिति की बैठक 18 को, रानीश्वर त्न पंचायत समिति की बैठक 18 मई को प्रखंड के विकास भवन में आहूत की गयी है. बैठक में मनरेगा, 13वें वित्त आयोग व बीआरजीएफ योजनाओं पर चर्चा की जायेगी. बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पंचायत समिति के सचिव गौतम कुमार भगत के द्वारा बुलायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola