कोल कंपनी के विरोध में ग्रामीणों ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

काठीकुंड : कोल कंपनी द्वारा एक बार फिर से क्षेत्र में सर्वे का कार्य किये जाने के विरोध में लगभग नौ-दस गांवों के ग्राम प्रधान एवं रैयतों ने काठीकुंड के आमतल्ला गांव में बैठक की. ग्राम प्रधान तुरसा मुमरू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विस्थापन विरोधी व जिला परिषद् सदस्या मुन्नी हांसदा की […]

विज्ञापन

काठीकुंड : कोल कंपनी द्वारा एक बार फिर से क्षेत्र में सर्वे का कार्य किये जाने के विरोध में लगभग नौ-दस गांवों के ग्राम प्रधान एवं रैयतों ने काठीकुंड के आमतल्ला गांव में बैठक की. ग्राम प्रधान तुरसा मुमरू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विस्थापन विरोधी व जिला परिषद् सदस्या मुन्नी हांसदा की मौजूद थीं.

बैठक में प्रधानों व ग्रामीणों ने कंपनी द्वारा क्षेत्र में बार-बार कदम रखने पर आक्रोश प्रकट किया. पिछली चेतावनी का हवाला देते हुए बैठक में कहा गया कि अगर अब कंपनी के लोग इस क्षेत्र में नजर आयेंगे, तो ग्रामसभा द्वारा इस संदर्भ में कठोर निर्णय लिया जायेगा. इससे पहले भी कंपनी के विरोध में 30 सितंबर 2012 को ग्रामीणों ने कंपनी के कोल टेस्ट मशीन सहित दो वाहनों के साथ पांच कर्मियों को बंधक बना लिया था. बाद में ग्रामसभा द्वारा उन्हें छोड़ा गया था.

बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में किसी भी हालत में जमीन नहीं देने का संकल्प दुहराया. बैठक में चौधार ग्राम प्रधान अल्फ्रेड मुमरू, दुधिया ग्राम प्रधान चुड़का मुमरू सहित दस गांवों के प्रधान व ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola