ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण
शिकारीपाड़ा : प्रखंड के बाकीजोर पंचायत के सरायबिंधा गांव के ग्रामीणों ने प्रमुख हुदू मरांडी की अगुवाई में बुधवार को आसनबनी-बेनागड़िया सड़क का निर्माण कार्य चुड़का गाड़कर बंद करा दिया है. ग्रामीणों की शिकायत है कि संवेदक ने उक्त आसनबनी- बेनागड़िया निर्माणाधीन सड़क पर स्थानीय मजदूर को छोड़ बाहरी मजदूरों से काम ले रहा है. […]
शिकारीपाड़ा : प्रखंड के बाकीजोर पंचायत के सरायबिंधा गांव के ग्रामीणों ने प्रमुख हुदू मरांडी की अगुवाई में बुधवार को आसनबनी-बेनागड़िया सड़क का निर्माण कार्य चुड़का गाड़कर बंद करा दिया है.
ग्रामीणों की शिकायत है कि संवेदक ने उक्त आसनबनी- बेनागड़िया निर्माणाधीन सड़क पर स्थानीय मजदूर को छोड़ बाहरी मजदूरों से काम ले रहा है. मस्तो टुडू, जितु टुडू, कविराज टुडू, शिबू मिर्धा, छोटा बाबुराम टुडू आदि के अनुसार सड़क निर्माण संवेदक द्वारा बंगाल के मजदूरों से काम कराया जा रहा है.
कुछ स्थानीय मजदूरों से काम लिया भी जाता है तो उचित मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता. संवेदक के द्वारा कहीं भी बोर्ड नहीं लगाये जाने की भी शिकायत ग्रामीणों ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










