पांच वर्षीय बच्चे की हत्या मामले में दो फरार घोषित

Updated:
विज्ञापन

दुमका : मसलिया थाना क्षेत्र के करमातांड गांव में सवा साल पहले हुई एक मासूम बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को फरार घोषित करते हुए न्यायालय में आरोपपत्र समर्पित कर दिया है. प्राथमिकी के मुताबिक 15 फरवरी 2012 को सागर मरांडी के पांच वर्षीय पुत्र उमेश मरांडी की हत्या उसके […]

विज्ञापन

दुमका : मसलिया थाना क्षेत्र के करमातांड गांव में सवा साल पहले हुई एक मासूम बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को फरार घोषित करते हुए न्यायालय में आरोपपत्र समर्पित कर दिया है. प्राथमिकी के मुताबिक 15 फरवरी 2012 को सागर मरांडी के पांच वर्षीय पुत्र उमेश मरांडी की हत्या उसके गोतिया धोना मरांडी, भूषण मरांडी एवं शिवधन मरांडी ने मिलकर कर दी थी.

मासूम उमेश मरांडी की लाश गांव के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में मिली थी. पुलिस मामले में पिता सागर मरांडी के बयान पर दफा 302,201 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी धोना मरांडी को गिरफ्तार करने में सफल रही थी. हालांकि इस मामले में धोना मरांडी को न्यायालय से 12 जून को जमानत मिल गयी थी. लेकिन दो अन्य भूषण मरांडी एवं शिवधन मरांडी अब तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सके. लिहाजा दोनों को पुलिस ने फरार घोषित कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola