प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

दुमका : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मानित किये गये शिक्षकों के चयन पर सवाल खड़ा किया है. संध ने कहा है कि वैसे शिक्षकों को ही सम्मानित किया गया, जो पदाधिकारियों के आगे–पीछे करते हैं. पुरस्कार के लिए पूर्व से कोई सूचना सार्वजनिक नहीं किये जाने […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मानित किये गये शिक्षकों के चयन पर सवाल खड़ा किया है. संध ने कहा है कि वैसे शिक्षकों को ही सम्मानित किया गया, जो पदाधिकारियों के आगेपीछे करते हैं. पुरस्कार के लिए पूर्व से कोई सूचना सार्वजनिक नहीं किये जाने को लेकर संघ ने अच्छे शिक्षकों के साथ क्रूर मजाक किया है.

शनिवार को दिये गये धरने में संघ नेताओं ने इस मुद्दे पर जमकर आवाज उठायी. इसके अलावा शिक्षकों ने छह माह बीत जाने के बावजूद कई बच्चों को किताबें नहीं मिलने, पाठ योजना के वितरण में बरती गयी लापरवाही जैसे मामले को भी उठाया. धरना कार्यक्रम को राज्य उपमहासचिव माधव चंद्र महतो, सचिव अजीत कुमार माजि, सुनीराम बेसरा, कांग्रेस मोहली, मनोज कुमार मिश्र आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola