छह लाख की चोरी
मोबाइल दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ दुमका : शहर के मारवाड़ी चौक पर अवस्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने बीती रात शटर का एंगिल काटकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया. दुकान के मालिक रोहित नारनोली से मिली जानकारी के मुताबिक इस दुकान में लगभग 225 मोबाइल एवं तीन लाख […]
मोबाइल दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ
दुमका : शहर के मारवाड़ी चौक पर अवस्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने बीती रात शटर का एंगिल काटकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया. दुकान के मालिक रोहित नारनोली से मिली जानकारी के मुताबिक इस दुकान में लगभग 225 मोबाइल एवं तीन लाख रुपये नगद रखे हुए थे.
चोरी गये मोबाइल व नगद के अलावा चोर एक लैपटॉप भी ले गये हैं. चोरी गये सामानों की कुल कीमत छह लाख तीस हजार रुपये आंकी गयी है. सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा, तब उनकी नजर कटे हुए शटर पर गयी. घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस पहुंची और पड़ताल की. बाद में पुलिस की टीम खोजी कुत्ते को लेकर भी पहुंची, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा.
शहर के बीचोबीच तथा नगर थाना से थोड़ी ही दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिए जाने की वजह से व्यवसायी भी आश्चर्यचकित हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सितंबर महीने में पहली ही तारीख को इसी तरह से चोरों ने दो दुकानों का शटर काट डाला था और एक में चोरी की घटना को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था.
थाना से सटे उक्त दुकान से चोर दर्जन भर से अधिक लैपटॉप आदि उड़ा ले गये थे. वहीं मारवाड़ी चौक के समीप एक ज्वेलरी दुकान में उनका प्रयास विफल रहा था. बहरहाल समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










