नगर पर्षद उपाध्यक्ष का चुनाव आज
दुमका : नगर परिषद् दुमका एवं नगर पंचायत बासुकिनाथ के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव होगा. इससे पूर्व समाहरणालय सभागार में दोनों निकायों के लिए अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को विधिवत शपथ दिलायी जायेगी. अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा शपथ दिलायी जायेगी. जिसके बाद उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया […]
दुमका : नगर परिषद् दुमका एवं नगर पंचायत बासुकिनाथ के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव होगा. इससे पूर्व समाहरणालय सभागार में दोनों निकायों के लिए अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को विधिवत शपथ दिलायी जायेगी.
अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा शपथ दिलायी जायेगी. जिसके बाद उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु होगी. मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वाह्न् 8 बजे से दुमका नगर परिषद् के लिए तथा एक बजे से बासुकिनाथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरु होगी.
चयनित उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण अध्यक्ष द्वारा करवाया जायेगा. पहले अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा. उसके बाद वार्ड सदस्य उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर सकेंगे. केवल एक नाम निर्देशन होने की स्थिति में निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया जायेगा, लेकिन एक से अधिक नामांकन पत्र प्राप्त होने की स्थिति में सभी नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा की जायेगी और फिर चुनाव कराया जायेगा.
नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अभ्यर्थी को एक प्रस्तावक एवं एक समर्थक की आवश्यक्ता होगी. संवीक्षा में यह देखा जायेगा कि इनके द्वारा नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थी के पक्ष में दायर हुआ है कि नहीं. कोई भी वार्ड सदस्य एक ही अभ्यर्थी का प्रस्तावक -समर्थक बन सकता है.
स्वयं अभ्यर्थी किसी दूसरे का भी प्रस्तावक-समर्थक नहीं होगा. संवीक्षा के बाद वैद्य नामांकन प्रपत्रों का बैलेट पेपर तैयार किया जायेगा.संबंधित सदस्यों को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया जायेगा. मतपेटिका द्वारा गुप्त मतदान करवाया जायेगा. नीली स्याही वाली कलम से क्रॉस लगाकर मत देना होगा. मतदान की अवधि समाप्त होने के बद मतों की गिनती होगी. सभी कार्यो के लिए समय भी निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










