बहुमत से बनेगी झाविमे की सरकार

Updated:
विज्ञापन

दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री सह जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनायेगी. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्य के सभी 81 विधानसभा तथा 14 लोकसभा सीटों में चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है. चुनाव के लिए पार्टी तैयार भी […]

विज्ञापन

दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री सह जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनायेगी. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्य के सभी 81 विधानसभा तथा 14 लोकसभा सीटों में चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है.

चुनाव के लिए पार्टी तैयार भी है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के सम्मेलन भी हुए हैं. विभिन्न वर्गो की समस्याओं-मुद्दों को लेकर जो लड़ाई जेवीएम ने लड़ी और जो कार्यक्रम किया, वह आज तक किसी दूसरे दल ने नहीं किया था.

चाहे वह मामला विस्थापन, अतिक्रमण, किसानों, दलितों-अल्पसंख्यकों, आदिवासियों का ही क्यों न रहा हो. सारे ज्वलंत मुद्दों को पार्टी ने उठाया है और अपने दृष्टिकोण से जनता को अवगत कराया है. यही वजह है कि बड़ी तादाद में जनता जेवीएम के साथ जुड़ी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola