रिक्शा चालक के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
दुमका कोर्ट : शहर के नगरपालिका चौक पर शुक्रवार को एक रिक्शा चालक के साथ दो व्यक्ति द्वारा मारपीट की गयी. इंदिरा नगर जरूवाडीह के रिक्शा चालक अर्जुन मिर्धा सदर अस्पताल में इलाजरत है. नगर थाना पुलिस को दिये बयान के अनुसार अर्जुन अपना रिक्शा नगरपालिका चौक पर खड़ा किया था. विकास सिंह और एवं […]
दुमका कोर्ट : शहर के नगरपालिका चौक पर शुक्रवार को एक रिक्शा चालक के साथ दो व्यक्ति द्वारा मारपीट की गयी. इंदिरा नगर जरूवाडीह के रिक्शा चालक अर्जुन मिर्धा सदर अस्पताल में इलाजरत है.
नगर थाना पुलिस को दिये बयान के अनुसार अर्जुन अपना रिक्शा नगरपालिका चौक पर खड़ा किया था. विकास सिंह और एवं एक अन्य नशे की हालत में आकर हरणाकुंडी चलने को कहा. जाने से मना करने पर दोनों ने मिलकर रिक्शा चालक की पीटकर घायल कर दिया.
परिवार वाले सूचना पाकर आये और अर्जुन मिर्धा को इलाज के लिए डाक्टर के पास ले गये. दर्द कम नहीं होने पर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. नगर थाना पुलिस ने अर्जुन मिर्धा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










