सासाराम: पिकअप की टक्कर से अधेड़ घायल, पटना में इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Sasaram Road Accident :

सांकेतिक फोटो.

Sasaram Road Accident : पिकअप वाहन की मरम्मत कराने दरिगांव थाना क्षेत्र के ताराचंडी मंदिर के समीप स्थित एक एजेंसी जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.

विज्ञापन

कोचस (सासाराम) से रमेश कुमार पांडेय की रिपोर्ट
Sasaram Road Accident : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी स्व. भिक्खी नोनिया के 48 वर्षीय पुत्र बैद्यनाथ नोनिया के रूप में हुई है.

हादसे में दो लोग हुए थे घायल

जानकारी के अनुसार, वह बुधवार को अपने भतीजे के साथ पिकअप वाहन की मरम्मत कराने दरिगांव थाना क्षेत्र के ताराचंडी मंदिर के समीप स्थित एक एजेंसी जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हालत गंभीर पर किया गया था रेफर

घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

परिजनों ने बैद्यनाथ नोनिया को बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि मामले की सूचना दरिगांव थाना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: 18 जून से सासाराम में शुरू होगी 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता, 19 जिलों की टीमें लेंगी भाग

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन