सरकारी अनाज की कालाबाजारी को लेकर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

डुमरिया के वार्ड सदस्य के पति पर भी मामला दर्ज36 किलो चावल के साथ रंगे हाथ धरायाप्रतिनिधि, काठीकुंडएफसीआइ में चावल की कालाबाजारी को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश केरकेटट ने बड़ा चापुडि़या पंचायत के बड़ा भूईभंगा के जनवितरण प्रणाली के संचालक पर काठीकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं कालाबाजारी का चावल ले जा […]

विज्ञापन

डुमरिया के वार्ड सदस्य के पति पर भी मामला दर्ज36 किलो चावल के साथ रंगे हाथ धरायाप्रतिनिधि, काठीकुंडएफसीआइ में चावल की कालाबाजारी को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश केरकेटट ने बड़ा चापुडि़या पंचायत के बड़ा भूईभंगा के जनवितरण प्रणाली के संचालक पर काठीकुंड थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं कालाबाजारी का चावल ले जा रहे डुमरिया के वार्ड सदस्य के पति सुनील टुडू पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामला गुरुवार का है. जब सुनील जनवितरण दुकान से सील सरकारी बोरी में 36 किलो चावल साइकिल से लेकर अपने घर डुमरिया जा रहा था. इसी बीच ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और प्रधान लीलू टुडू के हवाले कर दिया. साइकिल और चावल को ग्राम प्रधान के हवाले कर सुनील को छोड़ दिया. इसके बाद पंचायती कर मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया गया, पर बात नहीं बनी. शुक्रवार को ग्रामीणों ने अनाज की कालाबाजारी की सूचना आपूर्ति पदाधिकारी को फोन पर दी. शनिवार को एमओ ने छोटा भूईभंगा के ग्राम प्रधान लीलू टुडू के घर पहुंच कर साइकिल और चावल को जब्त किया. जब्त चावल को बड़ाचापुडि़या के कमल फूल महिला मंडल स्वयं सहायता समूह व साइकिल को ग्राम प्रधान लीलू टुडू को सौंपा गया है. श्री केरकेट्टा ने बताया कि कालाबाजारी की मिली सूचना की सारी तथ्यों व समानों को जब्त करने के बाद दोनों के विरुद्व कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola