राष्ट्रगान के लिए किया गया टीम का चयन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2015 10:03 PM
संवाददाता, दुमकाउपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रगान के लिए छात्राओं की टोली का चयन सोमवार को प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल के प्रशाल में झारखंड कला केंद्र के प्राचार्य गौरकांत झा, प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल की प्राचार्य पंकजिनी हेंब्रम एवं जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान […]
संवाददाता, दुमकाउपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रगान के लिए छात्राओं की टोली का चयन सोमवार को प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल के प्रशाल में झारखंड कला केंद्र के प्राचार्य गौरकांत झा, प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल की प्राचार्य पंकजिनी हेंब्रम एवं जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान शिशिर कुमार घोष द्वारा किया गया. प्रस्तुति के आधार पर प्ल्स-टू गर्ल्स हाई स्कूल, अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय कड़हलबिल तथा संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं का चयन किया गया. वहीं सिदो कान्हू हाई स्कूल, बाल भारती उच्च विद्यालय, सेक्रेड हर्ट स्कूल, लिटिल एंजल्स स्कूल, मारवाड़ी कन्या पाठशाला आदि की टोलियों का चयन क्रमश: संताल परगना आयुक्त कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, समाहरणालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रेड क्रॉस भवन, अनुमंडल कार्यालय, इंडोर स्टेडियम तथा झारखंड अधिविद्य परिषद् कार्यालय के लिए किया गया. पुलिस लाईन के लिए चयनित टोली की सभी 27 छात्रायें 21 जनवरी से पीटीसी हजारीबाग की बैंड के साथ अभ्यास करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










