स्वास्थ्य बीमा को लेकर दिया प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2015 11:03 PM
प्रतिनिधि, दुमका पैक्स कार्यक्रम के अंतर्गत एफिकोर संस्था द्वारा सोशल डेवलप्मेंट सेंटर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर मित्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का शुक्रवार को आरंभ किये गये प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में आरएसबीवाइ स्मार्ट कार्ड की उपयोगिता को बढ़ाना तथा ग्रामीण स्तर पर योजना से मिलने वाले लाभ […]
प्रतिनिधि, दुमका पैक्स कार्यक्रम के अंतर्गत एफिकोर संस्था द्वारा सोशल डेवलप्मेंट सेंटर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर मित्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का शुक्रवार को आरंभ किये गये प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में आरएसबीवाइ स्मार्ट कार्ड की उपयोगिता को बढ़ाना तथा ग्रामीण स्तर पर योजना से मिलने वाले लाभ व उपयोगिता की जानकारी देना आदि है. प्रशिक्षण के दूसरे दिन योजना के श्रम अधीक्षक सह डीकेएम हेमकृष्ण दास तथा श्रम प्रबल पदाधिकारी मो अफिक तथा एफिकोर संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक सिसिल हेंब्रम उपस्थित थे. साथ में जिला समन्वयक बीमा कंपनी के कृष्ण कुमार, फिनो के प्रतिनिधि नितेश गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को विस्तृत जानकारी दी. श्रम अधीक्षक सह डीकेएम हेमकृष्ण दास ने बताया कि बीओसीडब्ल्यू वर्कर श्रम कार्यालय में आकर अपना निबंधन करा सकते हैं. इसके लिए मजदूर को मनरेगा के तहत एक वर्ष में कम से कम 50 दिन काम करना होगा और यदि वो घूम-घूम कर कहीं भवन निर्माण का काम करते हैं तो उसे घर के मालिक के साथ-साथ मुखिया से भी सत्यापित कर लाना होगा और उसे कम से कम वर्ष में 90 दिन काम करना होगा. तभी वे बीओसीडब्ल्यू वर्कर कहलाएंगे एवं उनका नाम बीमा कार्ड से जुडे़गा. अलग-अलग बैच का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में 100 मित्राओं का 9 दिनों तक प्रशिक्षण चलेगा. इसके लिए डीकेएम द्वारा किट का भी वितरण कराया गया. मौके पर पैक्स एफिकोर की जिला समन्वयक स्वधा अंबष्ठ, धीरज कुमार, राघवेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे. ……………………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










