19 को दुमका आयेंगे राहुल

Updated:
विज्ञापन

आदिवासियों के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रमदुमका : संताल परगना के आदिवासियों की समस्याओं व पिछड़ेपन के मुद्दे पर कांग्रेस एक बड़ा कार्यक्रम दुमका में करने जा रही है. कांग्रेस नेता सह पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने बताया कि 19 मई को होनेवाले इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचेंगे. उनके […]

विज्ञापन

आदिवासियों के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम
दुमका : संताल परगना के आदिवासियों की समस्याओं व पिछड़ेपन के मुद्दे पर कांग्रेस एक बड़ा कार्यक्रम दुमका में करने जा रही है. कांग्रेस नेता सह पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने बताया कि 19 मई को होनेवाले इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचेंगे.

उनके अलावा कुछ केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. श्री तिर्की ने कहा : कार्यक्रम दुमका के गांधी मैदान या बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में आयोजित होगा.

आदिवासियों के मुद्दों पर केंद्रित होगा कार्यक्रम : पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा : कार्यक्रम आदिवासियों के मुद्दों पर ही केंद्रित होगा. 6 मई को तैयारी को लेकर एक अहम बैठक होगी. साथ ही सभी छह जिलों में आदिवासी संस्कृति व अधिकार को लेकर रथयात्र भी निकाली जायेगी.

उन्होंने कहा : राज्य गठन के बाद भी अब तक यहां विस्थापन की नीति नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण है. आदिवासियों के इस क्षेत्र से पलायन की बड़ी वजह भी जमीन की लूट ही है. एसपीटी एक्ट के सख्ती से लागू नहीं हो पाने तथा इसमें व्याप्त छिद्रों से आदिवासियों की जमीन बदस्तूर लूटी जा रही है.

संताली आठवीं अनुसूची में शामिल हुई, लेकिन प्राथमिक स्तर पर इसकी पढायी नहीं आरंभ की जा सकी. शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य भी एक गंभीर मुद्दा है.

उन्होंने कहा : इस प्रमंडल के पार्टी पदाधिकारियों से एसपीटी को मजबूत बनाने के लिए इसमें संशोधन के प्रस्ताव भी मांगे गये हैं.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सतीश पॉल मिंज, क्लेमेंसिया हेंब्रम, विजय हांसदा व दुमका जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola